World News: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कहां-कहां और क्यों की एयर स्ट्राइक, कितना हुआ नुकसान? – INA NEWS

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने जानकारी दी कि पाक सेना ने हाल ही में हुए हमलों के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादियों को टारगेट बनाते हुए अफगानिस्तान बॉर्डर पर हमले किए हैं. अफगान लोकल मीडिया और पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की है.
हालांकि पाकिस्तान की ओर से यह नहीं बताया गया कि हमले किन इलाकों में किए गए या इसमें कितना नुकसान हुआ. लेकिन पाक की ओर से तर्क दिया गया कि यह हमले रमजान शुरू होने के बाद से पाकिस्तान में हुए तीन आतंकवादी हमलों के जवाब में किए गए हैं.
पाक के सूचना और प्रसारण के संघीय मंत्री अताउल्लाह तरार ने X पर लिखा कि सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, या TTP और उससे जुड़े सात कैंपों के खिलाफ इंटेलिजेंस-बेस्ड, सेलेक्टिव ऑपरेशन किए हैं. जबकि अफगान अधिकारियों ने इसे नागरिकों पर हमला बताया है.
कहा हुए हमले और कितना हुआ नुकसान?
अफगान न्यूज चैनल TOLO News ने रिपोर्ट किया कि शनिवार रात से पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका प्रांत के बरमल और उरगुन जिलों के साथ-साथ नंगरहार प्रांत के खोगयानी, बेहसूद और गनी खेल जिलों पर हमले किए हैं.
अफगान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने रविवार को X पर पोस्ट किया, “पाकिस्तानी स्पेशल मिलिट्री ग्रुप ने एक बार फिर अफ़गान इलाके में घुसपैठ की है. कल रात, उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग शहीद और घायल हो गए. पाकिस्तानी जनरल ऐसे अपराधों से अपने देश की सुरक्षा कमजोरियों की भरपाई करते हैं.
अभी तक संभावित मौतों और नुकसान की कोई कन्फर्म जानकारी सामने नहीं है, अफगान मीडिया की ओर से बताया गया है इन हमलों में दर्जनों नागरिक मारे गए हैं और बचाव कार्य जारी है.
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर लगाए आरोप
पाकिस्तान में रमजान की शुरुआत के दौरान हुए हालिया हमलों और दो हफ़्ते पहले इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए सुसाइड बॉम्बिंग का बदला लेने की कसम खाई और चेतावनी दी कि वह अफगानिस्तान से किए गए किसी भी हमले का जवाब दिए बिना नहीं जाने देगा.
पाकिस्तान ने पड़ोसी अफ़गानिस्तान पर TTP आतंकवादियों को पनाह देने और बॉर्डर पार हमलों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है, वहीं इस दावे से अफगानिस्तान ने बार-बार खारिज किया है.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, कई लोगों की मौत, स्कूल-मदरसा को बनाया निशाना
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कहां-कहां और क्यों की एयर स्ट्राइक, कितना हुआ नुकसान?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







