वर्ल्ड अपडेट्स:इक्वाडोर के फिशिंग पोर्ट पर भीषण आग, 20 से ज्यादा नावें जलकर राख; 2 लोग घायल- INA NEWS

इक्वाडोर के मांटा फिशिंग पोर्ट पर शनिवार को भीषण आग लग गई। आग एक नाव से शुरू होकर तेजी से आसपास खड़ी दूसरी नौकाओं तक फैल गई। हादसे में 20 से ज्यादा नावें जलकर खाक हो गईं। हादसे में अब तक 2 लोगों के घायल होने की खबर हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई नावें आग की लपटों में घिरी दिखाई दीं। पोर्ट से काले धुएं का बड़ा गुबार उठता नजर आया। आग के दौरान कई धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। कुछ लोगों ने कम से कम 8 धमाके होने का दावा किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग सबसे पहले एक फिशिंग बोट में लगी थी। इसके बाद आग तेजी से दूसरी नौकाओं तक फैल गई। इमरजेंसी सर्विसेज को दोपहर से पहले आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कई घंटों तक राहत और बचाव अभियान चलाया। इक्वाडोर की नेशनल पुलिस ने कहा है कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। मांटा शहर इक्वाडोर के प्रशांत तट पर स्थित है और इसे देश का बड़ा फिशिंग हब माना जाता है। टूना मछली कारोबार के कारण इसे ‘टूना कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ भी कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… भारत-नेपाल के बीच UPI लिंक लॉन्च, अब दोनों देशों में आसान होगा पैसा भेजना भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात की। बैठक के दौरान भारत और नेपाल के बीच UPI और नेपाल के नेशनल पेमेंट सिस्टम को जोड़ा गया। इससे दोनों देशों के लोगों के लिए सीमा पार पैसा भेजना आसान होगा। भारत ने 2015 के भूकंप के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत नेपाल को 72 हेल्थ फैसिलिटी और 12 सांस्कृतिक विरासत परियोजनियां भी सौंपीं। इसके अलावा काठमांडू यूनिवर्सिटी और भारत की ‘डिजिटल इंडिया भाषिणी’ के बीच समझौता हुआ। इसके तहत नेपाल के लिए ‘वॉइस फर्स्ट’ भाषा ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। अमेरिका के ओहियो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग, कई लोगों को लगी गोली; हमलावरों की तलाश जारी अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में शनिवार को एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान फायरिंग हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि संदिग्धों की तलाश जारी है। टोलेडो पुलिस के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को कई लोग गोली लगने से घायल मिले। हालांकि अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि कुल कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी हालत कैसी है। पुलिस ने घटना के कारणों या संदिग्धों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लगातार फायरिंग की आवाज सुनाई दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते हुए इधर-उधर भागते दिखे। एक प्रत्यक्षदर्शी केविन बेरी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पास के आर्बोरेटम में लाइव म्यूजिक सुन रहे थे, तभी अचानक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी। कई लोग लोग जमीन पर लेट गए। कुछ भागे। बेरी के अनुसार, उन्होंने पांच घायलों को देखा, जिन्हें गोली लगी थी। एक हथियार भी पड़ा था, जिसे किसी ने फेंक दिया था।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News