यूपी – फर्रुखाबाद में बोले योगी: हर संभव मदद पहुंचाएगी सरकार, 1000 बाढ़ पीड़ितों को राहत किट; बेघर 31 लोगों को पट्टा – INA

गंगा नदी की बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालातों का जायजा लेने और पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फर्रुखाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल जनसभा के माध्यम से राहत सामग्रियों का वितरण किया।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों का दर्द और जमीनी हकीकत खुद देखने के लिए आसमान से इलाकों का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस लाइन मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस आपदा के समय में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती से जनता-जनार्दन के साथ खड़ी है। राहत और बचाव कार्यों को और तेज करने के साथ ही इनकी लगातार समीक्षा की जा रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button