Tach – USB Cable या पेनड्राइव के बिना भी भेज सकते हैं बड़ी फाइल, ये 5 स्मार्ट तरीके नहीं जानते होंगे आप

कई बार हमें बड़ी फाइल ट्रांसफर करनी होती है, लेकिन हमारे पास पेनड्राइव या USB केबल नहीं होती. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ स्मार्ट ट्रिक्स की मदद से आप बिना किसी फिजिकल स्टोरेज डिवाइस के भी आसानी से फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं. आज हम ऐसी ही 5 आसान ट्रिक्स के बारे में जानेंगे.
क्लाउड स्टोरेज बना आपका वर्चुअल पेनड्राइव- Google Drive, OneDrive और Dropbox जैसी क्लाउड स्टोरेज सेवाएं फाइल ट्रांसफर करने के लिए आसान और सुविधाजनक विकल्प हैं. आपको सिर्फ अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर से फाइल को इन प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना है. इसके बाद फाइल की शेयरिंग लिंक बनाकर उसे किसी को भी भेज सकते हैं.
इस तरीके की खास बात यह है कि फाइल को कहीं भी इंटरनेट की मदद से एक्सेस किया जा सकता है. हालांकि, जरूरी फाइलों के लिए शेयरिंग परमिशन और प्राइवेसी सेटिंग जरूर चेक कर लें.
AirDrop और Quick Share से सीधे ट्रांसफर करें- अगर आपको आसपास मौजूद दो डिवाइस के बीच 10-15GB तक डेटा ट्रांसफर करना है, तो वायरलेस फाइल शेयरिंग काफी काम की साबित हो सकती है. Apple यूजर्स के लिए AirDrop और Android और Windows यूजर्स के लिए Quick Share जैसे फीचर उपलब्ध हैं.
ये फीचर डिवाइस की वायरलेस कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करके इंटरनेट के बिना भी फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं. बड़ी फाइल के लिए यह तरीका खास तौर पर सही है.
मैसेजिंग ऐप्स भी आएंगे काम- आज WhatsApp और Telegram सिर्फ चैटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं होते. इनकी मदद से भी फाइल शेयर की जा सकती है. Telegram पर बड़ी फाइल भेजने की सुविधा मिलती है, जबकि WhatsApp के Document Sharing फीचर के जरिए फोटो, PDF और वीडियो जैसी फाइलों को डॉक्यूमेंट के रूप में शेयर किया जा सकता है. इस तरीके से फाइल शेयर करते समय सही चैट और फाइल साइज लिमिट का ध्यान रखना जरूरी है.
थर्ड-पार्टी फाइल शेयरिंग वेबसाइट
अगर आपको किसी दूर बैठे क्लाइंट या दोस्त को बड़ी फाइल भेजनी है, तो WeTransfer जैसी फाइल शेयरिंग वेबसाइट काम आ सकती हैं. यहां फाइल अपलोड करके एक डाउनलोड लिंक बनाया जा सकता है, जिसे आप सामने वाले व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं.
इसका फायदा यह है कि कई मामलों में फाइल भेजने के लिए किसी अलग ऐप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, फाइल की साइज लिमिट और लिंक की वैलिडिटी जैसी शर्तें इस्तेमाल करने से पहले जरूर देख लें.
LAN के जरिए भी कर सकते हैं फाइल शेयर
अगर दो कंप्यूटर या लैपटॉप एक ही Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े हैं, तो लोकल नेटवर्क के जरिए भी फाइल शेयर की जा सकती है. इसमें फाइल को इंटरनेट पर अपलोड करने की जरूरत नहीं होती, जिससे बड़ी फाइल को लोकल नेटवर्क पर तेजी से ट्रांसफर किया जा सकता है.
इसलिए अगली बार पेनड्राइव या USB केबल न होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपकी जरूरत के हिसाब से क्लाउड स्टोरेज, AirDrop, Quick Share, मैसेजिंग ऐप्स, फाइल शेयरिंग वेबसाइट या लोकल नेटवर्क जैसे ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Source link