अमेरिका के 8 राज्यों में वोटिंग खत्म, काउंटिंग शुरू:हाउस में डेमोक्रेटिक पार्टी 17 सीटों पर आगे, ट्रम्प की रिपब्लिकन को 12 पर बढ़त- INA NEWS

अमेरिका में 2026 के मिडटर्म चुनाव के लिए कई राज्यों में वोटिंग खत्म हो गई है। जॉर्जिया, साउथ कैरोलाइना और वर्मोंट समेत 8 राज्यों में मतदान पूरा होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) के शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 17 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हो रहा है। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास फिलहाल 36 सीटें हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के पास 31 सीटें हैं। बाकी 33 सीटों के नतीजे आने हैं। सीनेट में कुल 100 सीटें हैं।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |