Sport : 'इतनी जल्दी उपकप्तान बनना नहीं है ठीक…', सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान? #INA

Sachin Tendulkar On Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजाया है. वह जब-जब मैदान पर उतरते हैं, हर किसी की नजरें उनपर ही टिकी रहती हैं. वह अपने लंबे-लंबे छक्के-चौकों से फैंस को काफी एंटरटेन करते हैं. मगर, इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया है. उनका मानना है कि इतनी जल्दी उपकप्तानी देना सही नहीं है. अभी वैभव को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वक्त बिताना चाहिए, उसके बाद ही उन्हें ऐसी जिम्मेदारियां सौंपी जानी चाहिए.

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले सचिन तेंदुलकर?

सचिन तेंदुलकर रेडिट पर 3 नवंबर को एक सवाल-जवाब के सेशन में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दियए. इस दौरान एक फैन ने वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा सवाल पूछा. फैन का सवाल था कि वैभव को लेकर सवाल पूछा कि उनको सिर्फ 15 साल की उम्र में लीडरशिप की जिम्मेदारी दिए जाने के बारे में आप क्या सोचते हैं?

इसके जवाब में सचिन तेंदुलकर ने जवाब देते हुए कहा कि, “मुझे लगता है कि उन्हें दलीप ट्रॉफी में वैभव को उपकप्तान बनना थोड़ा जल्दबाजी भरा फैसला है. हमें उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में और मैच खेलने का मौका देना चाहिए और उन्हें एक-एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए.” 

इसके अलावा डिस्ट्रैक्शन से बचने के सवाल पर सचिन ने कहा, “कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करके सिर्फ अपनी सांस पर फोकस करने की कोशिश करें. इससे आपको डिस्ट्रैक्शन से निपटने में मदद मिलेगी.”

वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी में बनाया गया था उपकप्तान

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था. वहीं, टीम की कमान ईशान किशन ने संभाली थी और ईस्ट जोन ने खिताबी जीत भी दर्ज की थी. इतना ही नहीं, ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में, नियमित कप्तान ईशान किशन के दाएं हाथ के अंगूठे की चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाने पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की कप्तानी भी संभाली थी. ये पहला मौका था, जब इस 15 साल के खिलाड़ी ने कप्तानी की थी.

अगली बार कब और किसके खिलाफ एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?

एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 19 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो कतर में खेला जाने वाला है. इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है. मेगा इवेंट में भारत अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी. एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा संभालेंगे और पूरी उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने मैदान पर उतर सकते हैं.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: BCCI ने इन 2 अहम पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई और आवेदन की आखिरी तारीख

'इतनी जल्दी उपकप्तान बनना नहीं है ठीक…', सचिन तेंदुलकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button