ईरानी विदेश मंत्री 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे:अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- ईरान समझौते को लेकर गंभीर, लेकिन परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे- INA NEWS

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मंगलवार को रूस की अपनी यात्रा खत्म करने के बाद इस्लामाबाद पहुंचे। पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान का यह उनका तीसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को लेकर पुतिन से 90 मिनट बातचीत की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने को लेकर गंभीर है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान मौजूदा संकट से बाहर निकलना चाहता है। हालांकि रूबियो ने यह भी कहा कि कोई भी डील ऐसी नहीं होगी, जिससे ईरान परमाणु हथियार बना सके। उन्होंने कहा कि ईरान की आर्थिक हालत लगातार खराब हुई है। महंगाई, कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत और प्रतिबंध अब भी जारी हैं। संघर्ष शुरू होने से पहले ईरान जिन समस्याओं से जूझ रहा था, वे अब भी मौजूद हैं और ज्यादातर पहले से ज्यादा खराब हो चुकी हैं। रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को ईरान का बंधक बनने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है। अगर जहाजों को ईरान की अनुमति लेनी पड़े, पैसा देना पड़े या धमकी झेलनी पड़े, तो इसे खुला रास्ता नहीं माना जा सकता। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |





