खबर शहर , गजब का फर्जीवाड़ा: ईदगाह बस स्टैंड के सामने फर्जी पते पर खुल गया शराब ठेका; जांच रिपोर्ट का इंतजार – INA

आगरा के ईदगाह बस स्टैंड के सामने शराब की कंपोजिट दुकान के आवंटन में कूटरचित दस्तावेज की जांच चार दिन बाद भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। ईदगाह बस स्टैंड के सामने खुली शराब की कंपोजिट दुकान का आवंटन नई आबकारी नीति के तहत हुआ था। ई-लॉटरी के माध्यम से डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने लाइसेंस जारी हुआ था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

बेलनगंज निवासी पदमचंद का आरोप है कि उसके किराएदार ने कूटरचित दस्तावेज, किरायानामा व गलत मकान नंबर से शराब ठेकेदार से अनुबंध किया। मामले में आबकारी अधिकारी, निरीक्षक व ठेकेदार पर मिलीभगत के आरोप लगाए। डीएम ने मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में संयुक्त टीम बनाई थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

टीम ने 24 घंटे में जांच के लिए मौका-मुआयना किया। नगर निगम सहित सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए, लेकिन रिपोर्ट के आधार पर . कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम मनीष बंसल का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में भूमि विवाद है। शिकायतकर्ता यदि संतुष्ट नहीं हैं तो न्यायालय जा सकते हैं।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button