खबर फिली – मैथ्स के भी दबंग! 5 सेकंड में झट से आंसर…सलमान खान का ये टैलेंट देखा क्या? – #iNA @INA

सलमान खान की फिल्मों के साथ-साथ उनके रियलिटी शो बिग बॉस के चर्चे भी होते रहते हैं. फैन्स दिल थामकर हर साल बिग बॉस के नए सीजन का आने का इंतजार करते हैं. साथ ही शो के होस्ट सलमान खान को देखने के लिए भी बेकरार रहते हैं. इसके अलावा बिग बॉस एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां हर स्टार अपनी फिल्म को प्रमोट करने का मौका ढूंढता है. इसकी भी बड़ी वजह सलमान खान हैं. एक्टर्स की फिल्म को खुद सलमान बिग बॉस के मंच पर प्रमोट करते हुए नजर आते हैं.

वहीं एक बार सलमान खान के शो पर प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं. सलमान और प्रियंका एक वक्त पर अच्छे दोस्त हुआ करते थे. हालांकि कहा जाता है कि पीसी के फिल्म ‘भारत’ को छोड़ने के बाद से दोनों के रिश्ते बिगड़ गए थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि सलमान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि मैथ्स में भी दबंग हैं.

मैथ्स में भी तेज है सलमान खान का दिमाग

दरअसल वायरल क्लिप में सलमान कहते हैं कि मैं मैथ्स में बहुत अच्छा हूं. इसपर प्रियंका सोचती हैं कि वो मजाक कर रहे हैं. ऐसे में उनका टेस्ट लेने के लिए पीसी उनके सामने एक सवाल रखती हैं. प्रियंका कहती हैं कि मैथ्स में यानी गणित में आप अच्छे हैं. सलमान कहते हैं, हां आप कोई भी सवाल पूछ लीजिए. प्रियंका पूछती हैं, 785×785 कितना होगा? सवाल सुनते ही सलमान अपना दिमाग लगाना शुरू करते हैं.

सलमान ने प्रियंका के सवाल का दिया जवाब

5 सेकंड के अंदर सलमान खान सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, 616, 225. इतना ही नहीं ये जवाब बिल्कुल सही भी है. प्रियंका सही जवाब सुनकर सलमान की तरफ देखती हैं और दंग रह जाती हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर कई सारे यूजर्स का ये भी कहना है कि ये पहले से ही प्लान होगा. कुछ का कहना है कि ये स्क्रिप्टिड ही होगा. अब सच क्या है ये तो नहीं पता, लेकिन सलमान के फैन्स तो उनका ये टैलेंट देखकर काफी खुश हैं.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News