Entertainment: Virosh Wedding Photos: विवाह सम्पन्न! एक दूसरे के हुए विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, देखें Photos – #iNA

एक्ट्रेसरश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. आज दोनों की शादी है और उनकी शादी की पहली तस्वीर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ है और आखिरकार इस नए नवेले शादीशुदा जोड़े की पहली तस्वीर आ गई है.

रश्मिका और विजय की शादी दो बार हुई है. दोनों ने अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की है. दोनों ने पहले तेलुगु रीति-रिवाज और फिर कोडावा समुदाय की परंपरा के अनुसार शादी की है. दोनों की खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं.

विजय और रश्मिका की शादी

विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के पहले की किसी भी रस्म की सीधी तस्वीर शेयर नहीं की थी, न ही पब्लिकली कभी अपने रिलेशन को जाहिर किया, ऐसे में दोनों की शादी की पहली तस्वीरों का उनके सभी चाहने वाले को बेसब्री से इंतजार था. विजय और रश्मिका ने एक दूसरे के लिए इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है. दोनों ने ही फोटोज शेयर की हैं.

ये भी पढ़ें- Rashmika and Vijay Wedding: सेट पर विजय देवरकोंडा से क्यों लगता था रश्मिका मंदाना को डर? पुष्पा फेम एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

इंस्टग्राम पर लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट में लिखा- आप सभी मेरे पति से मिलिए, मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, वो इंसान जिसने मुझे शांति का अनुभव कराया! वो इंसान जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और हमेशा मुझे ये विश्वास दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से कहीं अधिक हासिल कर सकती हूं! वो इंसान, जिसने मुझे कभी भी बेफिक्र होकर नाचने से नहीं रोका. वो इंसान, जिसने मुझे दोस्तों के साथ घूमना सिखाया, और यकीन मानिए, मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं.

वहीं विजय ने भी रश्मिका के लिए बहुत प्यारा सा पोस्ट लिखा. एक्टर ने लिखा- एक दिन, मुझे उसकी याद आई. मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा होता. जैसे वो मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी पौष्टिक लगता. जैसे वो मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट और भी मजेदार और कम थकाऊ लगता. जैसे मुझे उसकी जरूरत थी. बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं. तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया.

Virosh Wedding Photos: विवाह सम्पन्न! एक दूसरे के हुए विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, देखें Photos


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button