खबर फिली – सलमान-शाहरुख और अमिताभ का वो कॉन्सर्ट अगर अब हो जाए, तो क्या दिलजीत और क्या कोल्डप्ले! – #iNA @INA

देश-विदेश में बीते कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत दोसांझ, सिंगर करण औजला और कोल्डप्ले की जोरों-शोरों के साथ चर्चा हो रही है. दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं, तो कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की टिकटें मिलनी ही मुश्किल हो गईं हैं. फैन्स एक-एक टिकट के लिए लाखों खर्च करने तक को तैयार हैं. यहां तक की न जाने कितने फैन्स को तो इनके कॉन्सर्ट की टिकट नसीब ही नहीं हुई है. लेकिन सालों पहले जो सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने एक मंच पर आकर किया, अगर अब वो फिर से हो जाए, तो लोग दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले को भूल बैठेंगे.

दिलजीत दोसांझ विदेशों में अपने गानों का जलवा दिखाने के बाद अब अपना इंडिया वाला कॉन्सर्ट भी शुरू कर चुके हैं. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिलुमिनाटी टूर 26 अक्टूबर को भारत में शुरू हो गया है. दिल्ली में इसका पहला कॉन्सर्ट 26 को हो चुका है. 27 को भी दिल्ली में दिलजीत का शो होने वाला है. लेकिन 80 से 90 के दशक के लोगों को अगर सालों पुराना सलमान, शाहरुख और अमिताभ का स्टेज शो देखना का मौका दिया जाए, तो यकीनन सब इसे देखना जरूर पसंद करेंगे.

अमिताभ, शाहरुख और सलमान का जलवा

जब से दिलजीत और कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के चर्चे शुरू हुए हैं, तभी से सोशल मीडिया पर अमिताभ, शाहरुख और सलमान की स्टेज परफॉर्मेंस लगातार वायरल हो रही है. तीनों सुपरस्टार को सालों पहले एक साथ एक मंच पर देखा गया था. तीनों ने एक-दूसरे की फिल्मों के गाने गाए थे और जमकर डांस भी किया था. सालों बाद भी इस वायरल क्लिप को देख फैन्स फिर से सलमान-शाहरुख और अमिताभ के कॉन्सर्ट की डिमांड कर रहे हैं.

भूल बैठेंगे दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, तीन भाई, तीनों तबाही. एक दूसरे यूजर ने लिखा, सिर्फ यही वो कॉन्सर्ट है, जिसके लिए मैं किडनी भी बेच दूं. एक ने लिखा, कैमरामैन भी कंफ्यूज है कि किसपर फोकस करूं. अन्य ने लिखा, इसकी टिकट तो ब्लैक में भी खरीद लूं. इतना ही नहीं एक ने लिखा, कोई टाइम मशीन की टिकट दे दो. वीडियो यूजर्स के कमेंट्स भरा हुआ है. यकीनन आज अगर इन सुपरस्टार का ये कॉन्सर्ट हो जाए, तो इंडिया बाकी सारे कॉन्सर्ट को भुला बैठेगा.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News