खबर फिली – Bigg Boss 18: एल्विश यादव के निशाने पर दिग्विजय सिंह राठी, कहा- टॉप 5 में नहीं पहुंच पाएगा – #iNA @INA

एल्विश यादव अपने दोस्त रजत दलाल के लिए ‘बिग बॉस 18’ फॉलो कर रहे हैं. अपने व्लॉग में भी वो अक्सर सलमान खान के इस शो के बारे में बात करते हैं. हाल ही में अपने व्लॉग में एल्विश यादव ने बिग बॉस 18 के घर में बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री करने वाले दिग्विजय सिंह राठी का नाम लेते हुए कहा कि बिग बॉस 18 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में दिग्विजय का नाम नहीं होगा. दरअसल रजत दलाल के लिए दिग्विजय सिंह राठी का रवैया एल्विश को रास नहीं आ रहा है और यही वजह है कि उन्होंने स्प्लिट्सविला के इस एक्स-कंटेस्टेंट को धमकी दे डाली है.

एल्विश बोल रहे हैं कि जब दिग्विजय ने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी, तब उन्हें देखकर रजत दलाल बहुत ज्यादा खुश हो गए थे. उस समय वो असल में बिग बॉस के घर की जेल में थे. लेकिन फिर भी दिग्विजय का चेहरा देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई थी. लेकिन दिग्विजय की तरफ से रजत को मिलने की कोई एक्ससाइटमेंट नहीं नजर आई. इतना ही नहीं बिग बॉस 18 में शामिल सभी कंटेस्टेंट से मिलने के बाद आखिर में दिग्विजय सिंह रजत से मिले. उनकी ये हरकत न तो रजत को पसंद आई थी न ही एल्विश को. दोनों का कहना था कि जिस कंटेस्टेंट से दिग्विजय को सबसे पहले मिलना चाहिए था, उनसे वो सबसे लास्ट में मिले.

एल्विश यादव को नहीं पसंद दिग्विजय सिंह राठी

एल्विश ने बताया कि वैसे तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं नजर आती, शायद दिग्विजय अपने भाई को भूल गया होगा. लेकिन उनकी जगह मैं होता तो अपने भाई को बिल्कुल भी नहीं भूलता. आप जब भी कहीं जाते हो, सबसे पहले आप आपके पहचान वालों से मिलते हो. जब मैं खुद बिग बॉस के घर गया था, तब मैं फुकरा से मिला था. शो में साफ नजर आ रहा है कि रजत के दिल में दिग्विजय के लिए प्यार है, सॉफ्ट कार्नर है. लेकिन दिग्विजय के लिए ये सिर्फ गेम है. जिस आदमी ने उसे टाइम गॉड बनाने के लिए पूरी मेहनत की, उसे ही ये बोल रहा है कि मुझे रजत दलाल पर कोई भरोसा नहीं है.

टॉप 5 पर भविष्यवाणी

एल्विश यादव की नाराजगी भी किसी धमकी से कम नहीं होती. दिग्विजय सिंह के अब तक के गेम को लेकर एल्विश का कहना है कि दिग्विजय गलत दिख रहा है, उसने रजत के दिल को दुखाया है. मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि रजत ने आखिरकार ऐसा क्या किया है. एल्विश बोले, “यहां दिग्विजय पूरी तरह से गलत है. मुझे तो ये समझ में नहीं आ रहा है कि रजत ने दिग्विजय के साथ ऐसा क्या किया कि वो सबसे ये कह रहा है कि वो रजत पर भरोसा नहीं करता. अब इसकी हरकतें देखकर मुझे पूरा यकीन हो गया है कि ये सही इंसान नहीं है. मुझे नहीं लगता ऐसे, ये टॉप 5 में जाएगा. लेकिन रजत दलाल टॉप 5 में बिल्कुल होगा.”


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News