अमेरिका में 8 बच्चों समेत 10 लोगों की हत्या:1 से 14 साल के बच्चों को गोली मारी; पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी की मौत- INA NEWS

अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट में रविवार को एक व्यक्ति ने 8 बच्चों समेत 10 लोगों की हत्या कर दी। मृत बच्चों की उम्र 1 से 14 साल के बीच थी। श्रेवेपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ ने कहा कि मैंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। गोलीबारी वेस्ट 79वीं स्ट्रीट के 300 ब्लॉक में हुई। आरोपी शमार एल्किंस घटना के बाद फरार हो गया और एक कार लूटकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे मार गिराया। घरेलू विवाद के कारण गोलीबारी पुलिस के मुताबिक मामला घरेलू विवाद से जुड़ा था, लेकिन अभी तक गोलीबारी का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जांच रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलाने वाला व्यक्ति मृतकों के परिवार से जुड़ा था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ी फोटो, वीडियो या जानकारी साझा करें। शहर के मेयर टॉम आर्सेनो ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह शहर की सबसे त्रासद घटनाओं में से एक है। अमेरिका में गोलीबारी की पिछली बड़ी घटनाएं… 16 फरवरी- अमेरिका के रोड आइलैंड में दोपहर हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर हालत में हैं। 8 जनवरी 2026- अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इसी साल 8 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं। 27 नवंबर 2025: अमेरिका में पिछले साल 27 नवंबर को व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स के 2 जवानों को गोली मार दी गई। इस मामले में एक अफगान शरणार्थी को हिरासत में लिया गया है। FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। अमेरिका में फल और सब्जी खरीदने जैसा है बंदूक खरीदना अमेरिका में गन कल्चर का इतिहास करीब 230 साल पुराना है। 1791 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया। अमेरिका में इस कल्चर की शुरुआत तब हुई थी, जब वहां अंग्रेजों का शासन था। उस समय वहां स्थायी सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसीलिए लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, लेकिन अमेरिका का ये कानून आज भी जारी है। 16 अप्रैल: तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की, 9 की मौत तुर्किये में एक मिडिल स्कूल में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की। इसमें एक शिक्षक समेत 9 छात्रों की मौत हुई थी, जबकि 13 लोग घायल हुए। हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। 6 घायलों की हालत गंभीर है। गवर्नर मुकर्रम उनलुएर ने बताया कि हमलावर आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने बैग में पांच हथियार और सात मैगजीन लेकर स्कूल पहुंचा था। पूरी खबर पढ़ें… ———————————– ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में अस्पताल की लापरवाही से 331 बच्चे HIV पॉजिटिव:8 साल के बच्चे की मौत के बाद खुलासा, सिरिंज के दोबारा इस्तेमाल से फैला संक्रमण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ताउंसा शहर में 331 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए। ये मामले नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच दर्ज हुए। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News