खबर शहर , आगरा विश्वविद्यालय: बीएएमएस रिजल्ट बना मजाक, अंकपत्र में बार-बार बदल रहे नंबर; पहले थे पास और अब हो गए फेल – INA

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी( बीएएमएस) विद्यार्थियों का रिजल्ट अब रिजल्ट कम और मजाक ज्यादा बनता नजर आ रहा है। डिजिटल मूल्यांकन में फेल छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन आवेदन किया था। सोमवार को रिजल्ट अपडेट तो हुआ पहले से भी कम नंबर कर दिए गए।


हैरानी की बात रही कि कुछ छात्रों ने जिन विषयों में चैलेंज फॉर्म ही नहीं भरा था, उनमें भी अंक कम कर दिए गए। किसी के 58 अंक घटकर 15 हो गए तो किसी के 51 से सीधे 23 अंक कर दिए गए, जिस कारण विद्यार्थी पास होकर भी अब फेल हो गए। मंगलवार को बीएएमएस के विद्यार्थी अपने रिजल्ट की स्थिति स्पष्ट कराने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगाते रहे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button