Sport : 3 सितंबर को होगा रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला, BCCI ने बुलाई अहम मीटिंग #INA

Rohit Sharma: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बीसीसीआई के टॉप अधिकारी 3 सितंबर को मुंबई में एक मीटिंग करेंगे, जिसमें टीम इंडिया के हाल के प्रदर्शन पर चर्चा होगी. इसी बीच खबर आ रही है कि इस मीटिंग में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है.
BCCI के मीटिंग में होगा रोहित शर्मा के भविष्य पर चर्चा
बीसीसीआई के बड़े अधिकारी गुरुवार, 3 सितंबर को मुंबई में एक जरूरी मीटिंग करने जा रहे हैं. इस मीटिंग को बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया बुला रहे हैं और वही इसकी अगुवाई भी करेंगे. मीटिंग का मुख्य मुद्दा आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों पर भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन होगा, जिस पर गहराई से बात की जाएगी. इसके साथ ही, मीटिंग में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी चर्चा होने की पूरी संभावना है.
An important meeting of the top brains of Indian cricket will be held in Mumbai on Thursday.#IndiaCricket #BCCI pic.twitter.com/10nyW7tzg4
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 2, 2026
रोहित शर्मा के ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर हो सकती है चर्चा
बीसीसीआई की इस बैठक में रोहित शर्मा के भविष्य पर मुख्य रूप से चर्चा होगी, क्योंकि उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बोर्ड और चयनकर्ताओं के बीच पहले मतभेद दिख रहे थे. इस बैठक से यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि रोहित 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल रहेंगे या नहीं.
अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं प्रमोट
बीसीसीआई की इस अहम बैठक में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य पर चर्चा हो सकती है, जबकि नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के हेड और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम के साथ कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर प्रमोट किया जा सकता है.
BCCI’s meeting with Gautam Gambhir, Ajit Agarkar and VVS Laxman may also include discussions on Rohit Sharma’s future.#BCCIMeeting #IndiaCricket #RohitSharma https://t.co/BJkBqYcYYB pic.twitter.com/6mtTeKJUyO
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 2, 2026
BCCI की मीटिंग में आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर भारत की खराब प्रदर्शन का होगा मंथन
बीसीसीआई की इस अहम बैठक में जून-जुलाई 2026 के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों पर टीम इंडिया के बेहद खराब प्रदर्शन की कड़ी समीक्षा की जाएगी, जहां भारतीय टीम को दोनों ही दौरों पर करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर नया इतिहास रचा था, जिससे भारत का लगातार 16 टी20 सीरीज तक अजेय रहने का शानदार सफर टूट गया था. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का फ्लॉप शो जारी रहा, जहां टीम इंडिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा (एक मैच बेनतीजा रहा था).
इसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज भी भारत 1-2 से गंवा बैठा. इस मीटिंग में बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया, हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के साथ मिलकर विदेशी पिचों पर बल्लेबाजों की विफलता, लगातार हार के कारणों और खिलाड़ियों की फिटनेस पर गंभीर मंथन करेंगे.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी VS तिलक वर्मा… दलीप ट्रॉफी फाइनल में होंगे आमने-सामने, जानिए कितनी तारीख से शुरू होगा खिताबी मुकाबला?
3 सितंबर को होगा रोहित शर्मा के भविष्य पर फैसला, BCCI ने बुलाई अहम मीटिंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,