खबर शहर , एक शहर, दो इंतजाम: आम आदमी की राह में मौत के नाले, मेयर के घर के बाहर की अलग तस्वीर; निगम की ये कैसी व्यवस्था? – INA


एक ही शहर की यह दो तस्वीरें हैं, जहां अलग-अलग दुनिया बसती है। एक ओर तो अफसरों के आवासों के आसपास के इलाके हैं, जहां की सड़कें शानदार हैं। रोशनी की जगमग है और नाले, नालियां भी प्री-कास्ट स्लैब से ढकी हुई हैं। दूसरी ओर आम लोगों की बस्तियों में नाले खुले पड़े हैं। जहां लोग गंदगी के बीच दमघोंटू माहौल में जी रहे हैं। फ्रीगंज के चिम्मनलाल का बाड़े में बुजुर्ग शीला देवी की खुले नाले में गिरकर मौत के बाद भी प्री-कास्ट स्लैब नहीं रखवाए गए।