खबर शहर , एटा के अलीगंज में चोरों का आतंक: एक रात में तीन दुकानों के तोड़े ताले, पांच माह में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात – INA

एटा के अलीगंज कस्बे में चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मुंह पर कपड़ा बांधे एक चोर चोरी करता दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।


कस्बे के सरौंठ रोड पर ईदगाह तिराहे के पास स्थित पवन ट्रेडर्स, नीरज ट्रेडर्स और श्री बालाजी ट्रेडर्स में चोरों ने धावा बोला। इनमें दो दुकानें खाद-बीज और एक गल्ले की है। चोरों ने एक दुकान का जाल काटा, जबकि दो दुकानों में जाली के सहारे घुसे। इसके बाद हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए।

नीरज ट्रेडर्स के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि करीब पांच माह पहले भी इन्हीं तीनों दुकानों में चोरी हुई थी। इसके बावजूद दोबारा वारदात होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button