खबर शहर , एमएलसी चुनाव: नामांकन प्रक्रिय हुई शुरू, पहले दिन 15 दावेदारों ने खरीदे पर्चे; 6 अक्तूबर तक होगा नामांकन – INA

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार को कमिश्नरी स्थित आयुक्त न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गई। पहले दिन दोनों खंडों के लिए 15 दावेदारों ने नामांकन फार्म खरीदे, हालांकि किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया।

नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन रिटर्निंग ऑफिसर व आगरा मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, जिलाधिकारी मनीष बंसल और अपर आयुक्त राजेश कुमार की मौजूदगी में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 7 पर्चे खरीदे गए, जिनमें भोज कुमार शर्मा, अंबेडकरी हसनू राम, दिलीप कुमार, राहुल पाराशर, चंद्र प्रकाश, मो. वसीम और शैलेंद्र मोहन मिश्रा शामिल हैं। वहीं, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 8 नामांकन पत्र बिके, जिन्हें अम्बरीश पाल सिंह, अंबेडकरी हसनू राम, डॉ. रूमा कुमारी और मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य दावेदारों ने प्राप्त किया।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button