यूपी – राज्यसभा चुनाव: कौन हैं सपा के उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी? अंबानी परिवार के बेहद करीबी; लंदन से की है पढ़ाई – INA

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एक सपा नेता रामगोपाल यादव हैं तो दूसरे धनराज परिमल नथवानी हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने आज बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर दिया है।
राम गोपाल यादव सपा के दिग्गज नेता के तौर पर पहचान रखते हैं और किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वहीं नथवानी की पहचान देश के एक प्रमुख कार्पोरेट लीडर और खेल प्रशासक की है। वह वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और अंबानी परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं।
नथवानी के पिता परिमल नथवानी भी देश के जाने-माने उद्योगपति और राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने लंदन के रीजेंट बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस में स्नातककी शिक्षा प्राप्त की है। उन्हें पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और फोटोग्राफी का भी शौक है और वे गुजरात के वन्यजीवों (विशेषकर गिर के शेरों) के संरक्षण से जुड़े अभियानों में भी सक्रिय रहते हैं।