खबर शहर , धनतेरस पर गृह लक्ष्मी की मौत: हैंडपंप से पानी लेने गई थी विवाहिता, ऐसा हुआ हादसा; कांप गए घरवालों के पैर – INA

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चुन्नपुरा में शुक्रवार सुबह एक हृदय विदारक घटना में, सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लौट रही एक महिला की बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई।


गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी भाभी मोहरश्री (30) घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। जब वह बाल्टी में पानी भरकर घर की ओर लौट रही थीं, तभी रास्ते में उनका हाथ बिजली के खंभे से छू गया। इससे उन्हें जोरदार करंट लगा।

महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से मोहरश्री को खंभे से हटाया और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button