खबर शहर , बरात में बवाल: नशे में धुत बरातियों की हरकत दूल्हे पर पड़ी भारी, दुल्हन ने किया शादी से इनकार – INA

Table of Contents
शाहजहांपुर के जलालाबाद में रविवार रात बरात में द्वारचार की रस्म के दौरान शराब के नशे में कुछ बरातियों ने युवती से छेड़खानी कर दी, जिससे बवाल हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। इससे नाराज लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। रातभर पंचायत होती रही, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। सोमवार को सुबह बिना दुल्हन के बरात लौट गई।



