Sport : PBKS vs MI: प्रभसिमरन-उमरजई और बार्टलेट का धमाल, पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रनों का लक्ष्य, शार्दुल ने लिए 4 विकेट #INA

PBKS vs MI IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 8 विकेट पर 200 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 38 रनों की तूफानी पारी खेली. जेवियर बार्टलेट ने 18 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली. मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए.

पंजाब किंग्स को मिली थी अच्छी शुरुआत

मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने की. दोनों ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन फिर 50 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स को दीपक चाहर ने पहला झटका दिया. चहर ने प्रियांश आर्य को पवेलियन का रास्ता दिखाया. चलता किया. प्रियांश 17 गेंद पर 22 रन बनाए. 

प्रभसिमरन सिंह ने लगाया शानदार अर्धशतक

इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने 12वें ओवर में पंजाब किंग्स को 2 बड़े झटके दिए. इस ओवर की दूसरी गेंद पर शार्दुल ने प्रभसिमरन सिंह को चलता किया. प्रभसिमरन 32 गेंद पर 57 रन बनाए. इसके बाद चौथी गेंद पर शार्दुल ने कप्तान श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया. अय्यर 4 रन बनाए. इसके बाद राज बावा ने कूपर कोनोली को आउट कर पंजाब किंग्स को पांचवा झटका दिया. कोनोली 22 गेंद पर 21 रन बनाए. 

इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने सूर्यांश शेडगे को 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा, फिर कार्बिन बॉश ने शशांक सिंह को पवेलियन का रास्ता दिखाया. शशांक सिंह 3 गेंद में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने मार्को यानसेन को आउट कर पंजाब किंग्स को 7वां झटका दिया. यानसेन 2 रन बनाकर आउट हुए.

अजमतुल्लाह उमरजई और विष्णु विनोद ने खेली तूफानी पारी

वहीं दमदार पारी खेलकर अजमतुल्लाह उमरजई आउट हुए. उन्हें दीपक चाहर ने चलता किया. अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. इसके बाद पंजाब के लिए आखिरी में जेवियर बार्टलेट और विष्णु विनोद ने छोटी लेकिन असरदार पारी खेली. जेवियर बार्टलेट 7 गेंद पर 18 रन बनाए. जबकि विष्णु विनोद 8 गेंद पर 15 रन बनाए. 

ऐसी ही PBKS vs MI की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11:  प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

पंजाब किंग्स का इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: विजयकुमार वैश्यक, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा.

मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट.

यह भी पढ़ें:  CSK में जेमी ओवरटन की जगह लेने वाले कौन हैं 25 साल के डियान फॉरेस्टर? जानें कैसा रहा है टी20 करियर

 

 

PBKS vs MI: प्रभसिमरन-उमरजई और बार्टलेट का धमाल, पंजाब ने मुंबई को दिया 201 रनों का लक्ष्य, शार्दुल ने लिए 4 विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button