Sport : PBKS vs MI IPL 2026: पंजाब किंग्स को मिली लगातार 5वीं हार, तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए खेली मैच विनिंग पारी #INA

PBKS vs MI IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. इस सीजन श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स की ये लगातार पांचवी हार है. ऐसा लग रहा है कि पंजाब की टीम जीतना ही भूल गई है. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब के दिए 201 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. अब पंजाब अब एक भी मैच हारी तो उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी. 

मुंबई इंडियंस को मिली थी अच्छी शुरुआत

पंजाब किंग्स के दिए 201 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि इस दौरान रोहित धीमी खेले. फिर अजमतुल्लाह उमरजई ने रयान रिकल्टन को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया. रिकल्टन 23 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नमनधीर के रूप में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा. उन्हें मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा. नमधीर 6 गेंद पर 9 रन बनाए. 

तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच हुई थी अच्छी साझेदारी

युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है. रोहित आज धीमी पारी खेली और 26 गेंद पर सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर अजमतुल्लाह उमरजई रदरफोर्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. रदरफोर्ड 21 गेंद पर 20 रन बनाए. 

तिलक वर्मा ने खेली 75 रनों की मैच विनिंग पारी

इसके बाद तिलक वर्मा और विल जैक्स ने शानदार पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से जीत दिलाई. दोनों ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 6 छक्का शामिल रहा. वहीं विस जैक्स 10 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 चौका और 2 छक्का निकला. पंजाब किंग्स के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए. मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली. 

ऐसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 8 विकेट पर 200 रन बनाए. प्रभसिमरन सिंह ने 32 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रनों की पारी खेली. अजमतुल्लाह उमरजई ने 17 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए. प्रियांश आर्य 22 रन और कूपर कोनोली 21 रन बनाए. वहीं पंजाब के लिए आखिरी में जेवियर बार्टलेट और विष्णु विनोद ने छोटी लेकिन असरदार पारी खेली. जेवियर बार्टलेट 7 गेंद पर 18 रन बनाए. जबकि विष्णु विनोद 8 गेंद पर 15 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट चटकाए. दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए. जबकि राज बावा और कार्बिन बॉश ने 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें:  CSK में जेमी ओवरटन की जगह लेने वाले कौन हैं 25 साल के डियान फॉरेस्टर? जानें कैसा रहा है टी20 करियर

PBKS vs MI IPL 2026: पंजाब किंग्स को मिली लगातार 5वीं हार, तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए खेली मैच विनिंग पारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button