खबर शहर , बरेली गोलीकांड: एसटीएफ की मदद से 25 हजार का इनामी इरफान गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में था शामिल – INA

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ की मदद से आरोपी इरफान उर्फ गद्दाफी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इरफान बड़ी बिहार मोहल्ले का निवासी है। प्लॉट पर कब्जे के दौरान की राजीव राना की ओर से इरफान ने भी मौके पर फायरिंग की थी। पुलिस अब गोलीकांड के दो अन्य इनामी आरोपियों की तलाश कर रही है।

22 जून को हुई थी घटना 

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 22 जून की सुबह पीलीभीत बाइपास के किनारे प्लॉट पर कब्जे को लेकर राजीव राना और आदित्य उपाध्याय के गुटों में जमकर फायरिंग हुई थी। इस मामले में दोनों आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है। कई आरोपी जेल भेज गए। पुलिस ने सितंबर में 35 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मुख्य आरोपी राजीव राना और आदित्य उपाध्याय हाईकोर्ट से जमानत ले आए। दोनों जेल से बाहर आ गए। अब इस मामले में फिर कार्रवाई तेज हो गई है। 

यह भी पढ़ें-
 
पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया: पति ने कमरे में लगाया गुप्त कैमरा…सफाई के समय जो मिला उसे देख बीवी सन्न

खबर से संबंधित वीडियो 


शहनवाज भी हो चुका है गिरफ्तार 
गोलीकांड में वांछित चल रहे डेलापीर निवासी शहनवाज को गिरफ्तार कर 20 अक्तूबर को जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे वांछितों पर शिकंजा कसना शुरू किया। इसी कड़ी में लखनऊ एसटीएफ की मदद से इरफान उर्फ़ गद्दाफी को गिरफ्तार कर लिया गया। इरफान घटना के बाद से फरार चल रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए दिल्ली-लखनऊ में छिपता रहा। एसटीएफ की मदद से दबोचा गया। दो अन्य इनामी आरोपी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 

 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button