Sport : SRH vs RR मैच से पहले दिखा मजेदार वीडियो, जानें Push-up Challenge में रोबो डॉग चंपक या नांद्रे बर्गर किसने मारी #INA

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं मुकाबला शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर आईपीएल के रोबो डॉग चंपक के साथ एक्सरसाइज यानी पुश-अप्स करते नजर आए.
नांद्रे बर्गर ने रोबो डॉग चंपक के साथ की कंपटीशन
राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले मैदान पर पुश-अप्स कर रहे थे. इस दौरान उनके पास आईपीएल का रोबो डॉग चंपक भी था. दोनों एक दूसरे से पुश-अप्स की कंपटीशन कर रहे थे. नांद्रे बर्गर जिस-जिस तरह से पुश-अप्स कर रहे थे, ठीक वैसे ही चंपक भी पुश-अप्स कर रहा था. बाद में नांद्रे बर्गर ने चंपक को ताली बजाकर तारीफ की. इसका वीडियो आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड एक्स पर शेयर किया है.
IPL ने कैप्शन में लिखा, पुश-अप चैलेंज, आईपीएल रोबो डॉग चंपक बनाम नांद्र बर्गर ….किसने इसे बेहतर किया?
Push-up challenge 🔛😉
Champak 🆚 Nandre Burger
Who did it better?
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/acn8SOyzVg
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
आईपीएल में फैंस को आकर्षित करता है रोबो डॉग
आईपीएल रोबो डॉग को आमतौर पर “चंपक रोबो डॉग” या सिर्फ “चंपक” कहा जाता है. इस रोबोटिक डॉग को आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों के मनोरंजन और ब्रॉडकास्ट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसे कैमरा एंगल्स, ग्राउंड इंटरैक्शन और फैन एंगेजमेंट के लिए भी दिखाया जाता है.
यह भी पढ़ें: RCB के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड को मिली सजा, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में की थी ये गलत हरकत
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
Fasten your seatbelts, folks 🏎️
We are in for a rollercoaster ride 🎢
Predict #SRH‘s total in the comments 👇✍️
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers | @rajasthanroyals pic.twitter.com/yVCurCPs0Y
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
यह भी पढ़ें: ये क्या हो गया! पहली ही बॉल पर पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा, साल 2026 में इतनी बार हो चुके हैं शून्य पर आउट
SRH vs RR मैच से पहले दिखा मजेदार वीडियो, जानें Push-up Challenge में रोबो डॉग चंपक या नांद्रे बर्गर किसने मारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









