खबर शहर , बांकेबिहारी के दर्शन का बदलेगा समय: एक घंटे देरी से जागेंगे ठाकुरजी, ठंड से बचाव को लगेगा मेवे-केसर का भोग – INA

दिवाली के बाद मौसम में आती ठंडक में अब आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के समय के साथ सेवा बदलाव हो जाएगा। जिस तरह सर्दियों में घरों में बच्चों को रजाई से देर तक बाहर नहीं निकाला जाता, उसी वात्सल्य भाव के तहत अब ठाकुरजी को एक घंटा अधिक विश्राम कराया जाएगा। दिवाली के बाद भाईदूज 11 नवंबर से ठाकुरजी की दिनचर्या में शीतकालीन सेवा व्यवस्था में बदलाव हो जाएगा।