Sport : विराट कोहली-अर्शदीप सिंह ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन, तो फिर अंशुल कंबोज कैसे बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'? जानें असली वजह #INA

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने वाले विराट कोहली और 4 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह थे, लेकिन जब पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड का ऐलान हुआ, तो वह नाम विराट या अर्शदीप का नहीं, बल्कि अपना दूसरा ही वनडे खेल रहे युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज का था. तो चलिए जानते हैं कि सिर्फ 2 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज को उनकी शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी के लिए यह अवॉर्ड क्यों दिया गया. 

अर्शदीप के 4 विकेट और कोहली के 74 रन भी रह गए पीछे

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय तेज गेंदबाजों ने बैकफुट पर धकेल दिया. अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 70 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके. वहीं, जब भारतीय टीम बारिश से बाधित मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो रोहित शर्मा के जीरो पर आउट होने के बाद विराट कोहली ने कमान संभाली. कोहली ने महज 51 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 74 रनों की आक्रामक पारी खेलकर भारत की जीत आसान कर दी. इसके बावजूद ये दोनों खिलाड़ी अवॉर्ड की रेस में पीछे छूट गए. 

अंशुल कंबोज की ‘कंजूस’ गेंदबाजी ने कीवी टीम की कमर तोड़ी

अंशुल कंबोज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिलने की सबसे बड़ी वजह उनका स्पेल और बेहतरीन इकॉनमी रही. जहां पिच पर न्यूजीलैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अर्शदीप सिंह को निशाना बनाते हुए रन बटोरे और उनके आंकड़े बिगाड़ दिए, वहीं अंशुल कंबोज ने शुरू से अंत तक कीवी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया. कंबोज ने अपने 10 ओवर के कोटे में 2 मेडन ओवर फेंकते हुए सिर्फ 22 रन दिए और दो अहम विकेट लिए. उन्होंने कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ को अपना शिकार बनाया. 

कंबोज का ऐतिहासिक रिकॉर्ड और 46 डॉट गेंदें

क्रिकेट में सिर्फ विकेटों की संख्या ही मायने नहीं रखती, बल्कि दबाव बनाना भी सबसे बड़ा फैक्टर होता है. अंशुल कंबोज ने अपने 10 ओवरों (60 गेंद) में से 46 गेंदें डॉट फेंकी. उनका इकॉनमी रेट मात्र 2.20 का रहा. यह साल 2016 के बाद से वनडे क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज द्वारा पूरे 10 ओवर के कोटे में फेंका गया सबसे किफायती स्पेल है. ऑकलैंड के ईडन पार्क के छोटे मैदान पर जहां रनों की बारिश होती है, वहां ऐसी गेंदबाजी किसी चमत्कार से कम नहीं थी.

मैच का टर्निंग पॉइंट बनी कंबोज की गेंदबाजी

जब टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल पारी को संभाल रहे थे, तब भारतीय टीम को रन रोकने वाले गेंदबाज की सख्त जरूरत थी. अंशुल कंबोज ने मिडिल ओवर्स में आकर न्यूजीलैंड पर ऐसा दबाव बनाया कि कीवी बल्लेबाज सिंगल लेने के लिए भी तरस गए. इसी दबाव के चलते न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 185 रनों पर सिमट गई. अर्शदीप को विकेट जरूर ज्यादा मिले, लेकिन उन्होंने 7 की इकॉनमी से रन लुटाए, जबकि कंबोज की कसी हुई गेंदबाजी ही वो वजह थी जिसके कारण दूसरे छोर से गेंदबाजों को विकेट मिलते चले गए. इसी इम्पैक्ट और इकॉनमी के कारण कंबोज को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. 

यह भी पढ़ें:  ‘हमें इसकी उम्मीद नहीं थी…’ मिचेल सेंटनर ने पिच पर फोड़ा हार का ठिकरा, जानिए किन प्लेयर्स को ठहराया दोषी

विराट कोहली-अर्शदीप सिंह ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन, तो फिर अंशुल कंबोज कैसे बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'? जानें असली वजह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button