खबर शहर , बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, मायके वालों ने भी दिया साथ; ससुर को भी नहीं बख्शा – INA

बुजुर्ग महिला ने बहू और उसके मायके वालों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और लाखों रुपये के जेवर-नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी के बाद बहू का पति से विवाद हुआ और वह मायके चली गई थी, जिसके बाद परिजनों के साथ ससुराल पहुंची। ताजगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताजगंज निवासी आशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र फैजान का निकाह अशरा से हुआ था। 18 जुलाई को डॉक्टर के पास जाने और अल्ट्रासाउंड कराने पर बहू के तीन महीने की गर्भवती होने का पता चला। बहू फैजान पर बच्चा गिराने का दबाव बनाने लगी और विरोध पर झगड़ा कर मायके चली गई। आरोप है कि 28 जुलाई को सुबह बहू अपने पिता नसीमउद्दीन, मां कैसर, भाई रेहान, कैफ और दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ आई। तोड़फोड़ करते हुए उनके पति और सास नियाजी बेगम को पीटा। शोर सुनकर पुत्र फैजान और शाहरुख मौके पर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई की गई। 

फोन चलाने की रोक-टोक पर मायके गई बहू

पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक सास ने अपनी बहू के . हाथ जोड़े, जिससे वहां मौजूद सभी का दिल पसीज गया। बटेश्वर निवासी युवती की शादी तीन साल पहले रामबाग के युवक से हुई थी। युवती शुरुआत से ही सोशल मीडिया और रील बनाने की शौकीन थी। घर में बुजुर्ग सास और दो साल का मासूम बेटा है।

सास के फोन कम चलाने की नसीहत से नाराज होकर युवती मायके चली गई और सास-पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को दूसरी काउंसलिंग में सास ने रोते हुए बहू से माफी मांगी और बच्चे के भविष्य के लिए पूरी छूट देने का वादा किया। युवती ने पति के साथ जाने से साफ मना कर दिया। सहमति न बनने के कारण मामले में समझौता नहीं हो सका और अगली तिथि नियत की गई। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button