Sport : IND vs SL XI : वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका ने 363 रन, भारतीय गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन, जानें आज के खेल का हाल #INA

IND vs SL XI : भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच आज से 3 दिवसीय वार्म-अप मैच शुरू हो चुका है. इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका इलेवन ने 90 ओवर में 8 विकेट खोकर कुल 363 रन बनाए हैं. कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में श्रीलंका इलेवन के कप्तान सोनल दिनुशा टॉस जीता और भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल को गेंदबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई लेकिन दिन का अंत होने तक भारत के गेंदबाजों ने छह खिलाड़ियों को आउट कर लिया. 

पहले सेशन पर रहा श्रीलंका का दबदबा

श्रीलंका इलेवन के लिए निशान मदुशंका और रविंद्र रासांथा पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर आए. इन दोनों पहले विकेट विकेट के लिए 20 ओर में 110 रन जोड़े. टीम इंडिया को पहली सफलता रन आउट के रूप में मिली, जब निशान मदुशंका 65 गेंद पर 66 रन बनाकर रन आउट हुए. उन्हें भारत के कप्तान केएल राहुल ने रन आउट किया. इसके बाद पासिंदु सूरियाबांद्रा के साथ मिलकर रविंद्र रासांथा ने पारी को आगे बढाया और पहले सेशन के अंत तक यानी लंच ब्रेक तक 29 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए. लंच ब्रेक तक एक भी भारतीय गेंदबाज को कोई भी विकेट नहीं मिला. ऐसे में ये पूरा सेशन पूरी तरह से श्रीलंका इलेवन के नाम रहा.

दूसरे सेशन में भारतीय बॉलर ने किया पलटवार

इसके बाद भारत और श्रीलंका इलेवन के इस वार्म अप मैच में भारतीय गेंदबाजों ने पलटवार किया और कुल तीन विकेट चटकाए. भारत के लिए रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और गुरनूर बराड़ ने एक-एक विकेट हासिल किया. टीम को दूसरा झटका पासिंदु सूरियाबांद्रा के पूर में लगा. उन्होंने 63 गेंद पर 35 रन बनाए. उन्हें रविंद्र जडेजा ने आउट किया. इसके बाद रविंद्र रासांथा के रूप में टीम को तीसरा लगा. उन्होंने 143 गेंद पर 71 रनों की पारी खेली. उन्हें मानव सुथार ने पवेलियन भेजा. इसके बाद सेशन का अंतिम और टीम का चौथा विकेट पवन रथनायके में गिरा, जिन्हें गुरनूर बराड़ ने 39 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. श्रीलंका इलेवन ने चाय तक 59.3 ओवर में 4 विकेट पर 264 रन बनाए. 

तीसरे सेशन में चला कुलदीप-जडेजा का जादू

भारत के लिए तीसरे सेशन में कुलदीप यादव ने जादू बिखेरा, उन्होंने दो विकेट चटकाए. कुलदीप ने अहान विक्रमसिंघे को 31 रनों के स्कोर पर गुरनूर बराड़ के हाथों आउट कराया. अंजला बंडारा को 13 रन के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव ने पवेलियन भेज दिया. रमेश मेंडिस 32 के रूप में भारत को दिन का विकेट मिला, उन्हें रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेज दिया. श्रीलंका इलेवन के लिए कप्तान सोनल दिनुशा को 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए. उन्हें मानव सुथार ने पवेलियन भेजा. तीसरे दिन के अंत तक श्रीलंका इलेवन ने 8 विकेट पर 363 रन बना लिए हैं. 

भारत के लिए इस मैच के पहले दिन कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और मानव सुथार ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं भारत के लिए 1 विकेट गुरनूर बराड़ ने हासिल किया. अब दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

ये भी पढ़ें : LIVE मैच में कुलदीप यादव का मूड अचानक क्यों हुआ खराब, जानिए कप्तान केएल राहुल पर किस बात के लिए हुए गुस्सा?

IND vs SL XI : वार्म-अप मैच के पहले दिन श्रीलंका ने 363 रन, भारतीय गेंदबाजों ने जमकर लुटाए रन, जानें आज के खेल का हाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button