खबर शहर , मथुरा में बड़ा हादसा: जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी; लोग बाल-बाल बचे – INA

मथुरा के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम करीब 7 बजे अचानक गुंबद का एक हिस्सा भरभराकर गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना के समय मस्जिद के अंदर नमाज अदा की जा रही थी, लेकिन राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।