खबर शहर , ये गैंग फिर हो गया सक्रिय: कार पार्किंग करते समय रहें सावधान, एक गलती और कारोबारी संग घट गई ये घटना – INA

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रामबाग स्थित डॉक्टर के क्लीनिक पर आए एक व्यक्ति की कार से बैग और लैपटॉप चोरी कर लिया गया। बैग में करीब 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे थे। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सामान बरामद करने की मांग की है।

अजीजपुर, धनोली निवासी अरुण कुमार वैश्य के अनुसार, वह 12 अक्तूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी कार से डॉ. अमित गोयल के क्लीनिक पर पहुंचे थे। करीब 15 मिनट बाद वह कार में बैठने लगे, तभी एक व्यक्ति ने कार का पिछला पहिया पंचर होने की जानकारी दी।

उतरकर देखा तो पहिया पंचर था। उन्होंने कार लॉक करने का प्रयास किया, लेकिन लॉक होने की आवाज नहीं आई। इसके बाद वह पंचर ठीक कराने का पता करने चले गए। इसी दौरान कार से बैग और लैपटॉप चोरी हो गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर ली है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button