खबर शहर , ये वीडियो देख कांप जाएगा दिल: सात साल के मासूम के पैर पकड़कर सड़क पर पटका, सीसीटीवी में कैद हुई घटना – INA


मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद में पड़ोसी पर सात वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट करने और उसका पैर पकड़कर सड़क पर पटकने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति बच्चे को पैर से पकड़कर खींचता और जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है। मारपीट में बच्चे के सिर में चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।