Sport : ICC रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को हुआ बड़ा नुकसान, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज #INA

ICC Test Ranking Update: आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को नुकसान झेलना पड़ा है. वह नंबर-1 से खिसककर दूसरे स्थान पर जा पहुंचे हैं. तो वहीं, हाल ही में बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में विकेटचटकाऊ गेंदबाजी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क ने नंबर-1 की बादशाहत हासिल कर ली है. इसके अलावा इंग्लैंड के ओली रोबिन्सन को भी इस रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है और उन्होंने 15 स्थान की छलांग लगाई है.
जसप्रीत बुमराह से छिनी नंबर-1 की कुर्सी
A change at the top of the rankings for Test bowlers as an Australian quick claims the No.1 spot for the very first time 😲https://t.co/fvecGLHkbT
— ICC (@ICC) August 26, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने शानदार करियर में पहली बार यह टॉप पोजीशन हासिल की है.
बुमराह पहली बार फरवरी 2024 में टॉप पर पहुंचे थे और दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने पिछले दो सालों में ज्यादातर समय नंबर 1 टेस्ट बॉलर के तौर पर अपनी जगह बनाए रखी. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ भारत की चल रही ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज से उनके बाहर रहने और बांग्लादेश के खिलाफ स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की वजह से ICC मेन्स टेस्ट बॉलर रैंकिंग में टॉप पर बड़ा बदलाव आया है.
मिचेल स्टार्क ने हासिल की बादशाहत
Mitchell Starc continued . wreak havoc against Bangladesh in Mackay . register a ten-wicket haul 💥
📝: https://t.co/PQuffFjsha pic.twitter.com/tdYjEcjkqB
— ICC (@ICC) August 23, 2026
बांग्लादेश के खिलाफ मैके में दूसरे टेस्ट मैच में स्टार्क ने 10 विकेट लिए. यह प्रदर्शन 36 साल के इस खिलाड़ी को दो पायदान ऊपर लाने के लिए काफी था. वे बुमराह और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी से आगे निकलकर अपने करियर में पहली बार इस खास मुकाम पर पहुंच गए.
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने 15 साल के टेस्ट करियर के ज़्यादातर समय टॉप 10 में रहे हैं और हाल ही में पिछले साल के आखिर में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉप तीन में जगह बनाई थी, लेकिन यह पहली बार है जब वह सबसे ऊपर पहुंचे हैं.
स्टार्क के ऊपर आने से बुमराह दूसरे और हेनरी तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी पैट कमिंस बांग्लादेश के खिलाफ मैच में छह विकेट लेने के बाद टेस्ट गेंदबाज़ों की सूची में एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर आ गए हैं और स्पिनर नाथन लियोन दो स्थान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
Mitchell Starc was at his brutal best against Bangladesh as he grabbed a ten-wicket haul in Mackay 👏#WTC27 | Report ➡️ https://t.co/H8tVlV7eKv pic.twitter.com/ATUdbQTiQe
— ICC (@ICC) August 23, 2026
ओली रोबिन्सन को भी हुआ फायदा
हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में मैच जिताने वाले प्रदर्शन के बाद, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और जोश टंग की टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है. लीड्स में खेले गए एकतरफा मुकाबले में इस जोड़ी ने मिलकर 16 विकेट लिए.
रॉबिन्सन 15 पायदान की छलांग लगाई है और वह 11वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि टंग 16 स्थान की छलांग लगाई और वह 17वें स्थान पर आ गए. मैट हेनरी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके 861 रेटिंग है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह पांचवें नंबर से अब 841 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सजा क्यों दिलवाना चाहते हैं संजय मांजरेकर? वायरल पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान
ICC रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को हुआ बड़ा नुकसान, मिचेल स्टार्क बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,