खबर शहर , Agra News: अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का एक-एक फेरा बढ़ा – INA

आगरा। अहमदाबाद और पटना के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ने से आगरा से गुजरात और बिहार की ओर यात्रा करने वालों को फायदा मिलेगा। रेलवे ने गाड़ी संख्या 09447-09448 का एक-एक फेरा बढ़ाया है। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद से पटना जंक्शन के लिए 12 अगस्त (बुधवार) को चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09448 पटना जंक्शन से अहमदाबाद के लिए 14 अगस्त (शुक्रवार) को चलेगी। आगरा फोर्ट स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा।



Credit By Amar Ujala

Back to top button