खबर शहर , Agra News: हॉस्पिटल संचालन के डॉक्टरों में रार, घर में घुसकर प्रधान को पीटा – INA

बाह। कस्बे के एक हॉस्पिटल संचालन के विवाद में बृहस्पतिवार रात 1 बजे बिजौली के पूर्व प्रधान अशोक कुमार को घर में घुस कर बेरहमी से पीटा गया। लाठी-डंडों के हमले से उनकी पीठ और बांह लहु लुहान हो गई।


पूर्व प्रधान ने पुलिस को बताया कि हमलावर डंडे और पिस्टल से लेस थे। घर पर मौजूद डॉ. पुष्पेंद्र कुमार को भी खरोंच आई है। उनका भी मोबाइल तोड़ दिया। डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया वह हॉस्पिटल का संचालन कर रहे थे। डॉक्टर को बदला गया था। डॉक्टर बदले जाने की रंजिश में हमला किया गया है। बाह पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान का मेडिकल कराया है। बाह सीएचसी से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button