खबर शहर , Agra News: ई-रिक्शा के सामने आई गाय, तीन घायल – INA

पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव बीच का पुरा के पास बुधवार दोपहर ई-रिक्शा के सामने अचानक गाय आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गांव करकोली निवासी यशपाल (40) ई-रिक्शा से पिनाहट गांव जा रहे थे। रास्ते में बीचकापुरा गांव के पास अचानक ई-रिक्शा के सामने गाय आ गई। चालक यशपाल, वंशवती (55) और रामा देवी (32), निवासी करकोली, घायल हो गईं। एसीपी अनिल कुमार का कहना है तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पिनाहट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।



Credit By Amar Ujala

Back to top button