खबर शहर , Agra News: खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट के अध्यक्ष बने वीरेंद्र मित्तल – INA

आगरा। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल को खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट, आगरा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को इस पारंपरिक खेल से जोड़ना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच व अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए शहर में खेल प्रतियोगिताओं और विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उनके मनोनयन पर खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।