खबर शहर , Agra News: जीतो यूथ की बॉलिंग बैटल में युवाओं ने दिखाया उत्साह – INA

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में रविवार को जीतो यूथ आगरा और पीएनसी इंफ्राटेक के सहयोग से जीतो यूथ बॉलिंग बैटल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जैन समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्पर्धा के दौरान युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह दिखा। खेल के साथ-साथ इस आयोजन ने युवाओं को आपस में जोड़ने, नेटवर्किंग बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन चेतन जैन ने किया। जीतो आगरा मुख्य विंग के अध्यक्ष योगेश जैन (पीएनसी) और सचिव नितिन जैन के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान जीतो यूथ आगरा विंग के अध्यक्ष अनुराग जैन, मयंक जैन, विभोर जैन, अक्षत जैन, सिद्धांत बैनाड़ा, प्रियांशी जैन आदि मौजूद रहे।