खबर शहर , Agra News: विधायक धर्मपाल ने सीएम के सामने उठाया किसानों के मुआवजे का मुद्दा – INA

आगरा। एत्मादपुर के भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। रहनकलां एवं रायपुर के किसानों की मुआवजे से जुड़ी समस्या को उठाया। विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि ए़डीए की ओर से इनर रिंग रोड एवं लैंड पार्सल योजना के लिए किसानों की ली हई भूमि का मुआवजा अभी तक अटका हुआ है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के प्रावधानों के तहत किसानों को पूरा लाभ दिलाने की मांग की। विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।