खबर शहर , Agra News: पूर्वी अग्रवाल बनीं एक दिन की अधिशासी अधिकारी – INA

फतेहपुर सीकरी। मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पालिका फतेहपुर सीकरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीआर स्कूल ऑफ एजुकेशन की छात्रा पूर्वी अग्रवाल को एक दिन के लिए अधिशासी अधिकारी बनाया गया। पूर्वी ने नगर पालिका में पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की।कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक जीतेश कुमार, लेखाकार केबी शर्मा, अवर अभियंता मोनू सिंह, अंबेश कुमार, अवधेश कुमार आदि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button