खबर शहर , Agra News: विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों ने फैलाई जागरूकता – INA

बाह। जैतपुर और बाह ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में बृहस्पतिवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस पर शिक्षकों ने बच्चों को खाने से पहले और शौच के बाद हाथ धोने की शपथ दिलाई। ईको क्लब के माध्यम से जागरूक किया गया। धोबई के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका तरन्नुम, खुशबू शर्मा, मिथलेश वर्मा के नेतृत्व में ईको क्लब के बच्चों ने बीमारी पर वार, हाथ धोएं बार-बार का संदेश दिया। पोस्टर भी बनाए। पीएमश्री विद्यालय बाह में कीटाणु मिटाएं, जीवन बचाएं का संदेश देकर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। मई के जूनियर हाई स्कूल में रीता भदौरिया ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताकर हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।



Credit By Amar Ujala

Back to top button