खबर शहर , Agra News: पेड़ से टकराकर दो बाइक सवारों की गई जान – INA

Table of Contents

कासगंज। सहावर कोतवाली क्षेत्र में कासगंज मार्ग पर सोमवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। पुलिस में उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव नागर कंचनपुर निवासी राजेश यादव उम्र 50 वर्ष पुत्र बाबूसिंह गांव के हरिश्चन्द्र उम्र 48 वर्ष पुत्र यादराम के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार की रात कासगंज आ रहे थे। गांव बधारी खुर्द के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहावर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि पेड़ से टकरा कर दो बाइक सवारो की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक बाइक सवार कासगंज की ओर जा रहे थे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News