खबर शहर , Agra News: स्नूकर व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के विजेताओं का सम्मान – INA

आगरा। आगरा क्लब में एक महीने से चल रहे स्पोर्ट्स फिएस्टा का बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप के साथ समापन हुआ। क्लब के इतिहास में पहली बार बिलियर्ड्स प्रतियोगिता में 49 सदस्यों और उनके परिजन ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट्स फिएस्टा के मुख्य संयोजक व खेल निदेशक ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार और सचिव राहुल पालीवाल ने 11 खेलों वाले इस एक महीने लंबे आयोजन के सफलतापूर्वक समापन की आधिकारिक घोषणा की। मुख्य अतिथि महेश नौटियाल ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस दौरान क्लब प्रबंधन समिति के कर्नल धर्मेंद्र यादव, आजाद भगत सिंह, विनय बंसल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग शर्मा, विंग कमांडर अमरिंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल टीसी सिंह, विनोद शीतलानी और नंदी रावत आदि मौजूद रहे।


प्रतियोगिता के परिणाम

ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में प्रथम अमित गुप्ता और द्वितीय विवेक अग्रवाल रहे। ओपन बिलियर्ड्स में प्रथम अमन गुप्ता व द्वितीय आरपी सिंह रहे। हैंडीकैप स्नूकर में प्रथम गौतम रावत व द्वितीय संजय रहे। वेटरन्स ओपन स्नूकर में प्रथम डॉ. नीरज अवस्थी व द्वितीय अरविंद रहे। वेटरन्स ओपन बिलियर्ड्स में प्रथम राजेश लाल व द्वितीय डॉ. नीरज अवस्थी रहे। वेटरन्स हैंडीकैप बिलियर्ड्स में प्रथम गौतम व द्वितीय राजेश रहे। क्रिकेट ऑन टेबल (सिलेक्टेड पार्टनर्स) में विजेता अमित गुप्ता-अमन गुप्ता व उप विजेता अमित मेहरा-यश मेहता रहे। क्रिकेट ऑन टेबल (लकी पार्टनर्स) में विजेता अमित गुप्ता-नवनीत सचदेवा-गौतम रावत और उपविजेता अमन गुप्ता-अभिनव बंसल-संजय श्रीवास्तव रहे। संवाद


Credit By Amar Ujala

Back to top button