खबर शहर , Ajay Rai: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के बयान पर कांग्रेस नेता का पलटवार, BJP को लेकर कही ये बात – INA

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा जब इतने दिनों तक कांग्रेस में थे, तब उन्होंने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? यह सब भाजपा में ही होता है। जो कुछ भाजपा में हो रहा है, वही बातें वह कह रहे हैं। मुझे लगता है कि आज जहां भी भाजपा के लोग बैठे हैं, मुख्यमंत्री से लेकर नीचे तक, यह सब कॉरपोरेट, बिजनेस का काम करते हैं।
#WATCH वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर कहा, “हिमंत बिस्वा सरमा जब इतने दिनों तक कांग्रेस में थे, तब उन्होंने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? यह सब भाजपा में ही होता है। जो कुछ भाजपा में हो रहा है, वही बातें वह कह रहे… https://t.co/G9oz6YmwGM pic.twitter.com/vT5XLXM3qR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2024
बिस्वा सरमा ने दिया था ये बयान
बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची में कहा था कि यह कांग्रेस का सिस्टम होता है, मैं भी कांग्रेस में था, ये माना जाता है कि 20% टिकट वे पैसे में बेच देते हैं और उसी पैसे से वे चुनाव लड़ने की कोशिश करते हैं। माना जाता है कि अगर कांग्रेस 100 टिकट देती है तो 20 टिकट कांग्रेस बेचती है। यहां क्या हुआ है, अंदर की जानकारी मुझे नहीं पता। मैं अपना अनुभव बता रहा हूं।”
#WATCH रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, “… यह कांग्रेस का सिस्टम होता है, मैं भी कांग्रेस में था, ये माना जाता है कि 20% टिकट वे पैसे में बेच देते हैं और उसी पैसे से वे चुनाव लड़ने की कोशिश करते हैं। माना जाता है कि अगर कांग्रेस 100 टिकट देती है तो 20 टिकट… pic.twitter.com/tLXY4vs2CX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2024