खबर शहर , Banda: खेल-खेल में मासूम बच्ची ने निगला सिक्का, मौत से परिजनों में मचा कोहराम – INA

Table of Contents
खेलते समय एक साल की बच्ची ने दो रुपये का सिक्का निगल लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माता-पिता शव लेकर घर चले गए। पुलिस को सूचना नहीं दी। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी महक (एक वर्ष) बुधवार को सुबह घर में खेल रही थी। इस दौरान उसने दो रुपये का सिक्का मुंह में डाल लिया।
सिक्का गले में अटक गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पिता लोमस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। बच्ची की मौत पर पति-पत्नी गश खाकर गिर गए। परिजन उन्हें संभालते रहे। बाद में वह शव लेकर घर चले गए। लोमस ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है, महक उनकी इकलौती संतान थी।




