Sport : 'यह नियम तुरंत बदलना चाहिए…', PBKS VS MI मैच में एक रन को लेकर हुआ बवाल, तो अश्विन ने दी तीखी प्रतिक्रिया #INA

Ravichandran Ashwin On DRS Reversal Rule : गुरुवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मैच खेला गया, जिसमें 6 विकेट से MI ने जीत दर्ज कर ली. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में एक रन को लेकर काफी बवाल हुआ. ये बवाल इतना बढ़ गया कि पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने एक नियम को बदलने की मांग तक कर दी है. तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर बवाल किस नियम को लेकर हुआ है और अश्विन ने इस मामले पर क्या कहा है…

एक रन को लेकर हुआ बवाल

PBKS VS MI मैच में पंजाब किंग्स की पारी के 20वां ओवर जसप्रीत बुमराह लेकर आए. ओवर की आखिरी गेंद पर क्रीज पर मौजूद विष्णु विनोद के पैड पर गेंद को डिट किया, जिसे अंपायर ने तुरंत LBW आउट दे दिया, लेकिन पंजाब किंग्स ने रिव्यू लिया. फिर DRS में बॉल ट्रैकिंग से साफ हुआ कि गेंद का इम्पैक्ट ऑफ स्टंप के बाहर था, इसलिए फैसला पलट दिया गया. नतीजन, विष्णु विनोद नॉट आउट करार दिए गए.

मगर, बवाल एक रन को लेकर खड़ा हुआ… दरअसल, जब अंपायर ने विष्णु विनोद को LBW करार दिया था, उस दौरान विष्णु विनोद ने एक रन भी भागा था, लेकिन रन पूरा होने से पहले ही ऑन फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था, ऐसे में बॉल डेड को गई थी. जिसके चलते फैसला बदलने के बाद भी पंजाब को 1 रन नहीं मिला.

रविचंद्रन अश्विन ने क्या कहा?

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज विष्णु विनोद को आखिरी गेंद पर एक रन न मिलने पर रविचंद्रन अश्विन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. अश्विन ने नियम में बदलाव की मांग की. अश्विन ने लिखा, ‘गलत फैसले की वजह से पंजाब को 1 रन का नुकसान हुआ. यह नियम तुरंत बदलना चाहिए! जैसे इम्पैक्ट सब IPL का नियम है, ठीक उसी तरह DRS रिवर्सल पर भी IPL में बदलाव लाया जाना चाहिए, भले ही ICC में देरी हो.’

पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मिली हार

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बोर्ड पर लगाए. फिर, 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. नतीजन, पंजाब किंग्स को 6 विकेट से मिली ये हार इस सीजन PBKS की लगातार पांचवीं हार है.

ये भी पढ़ें: 5 मैच लगातार हारने के बाद क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स? समझें पूरा समीकरण

'यह नियम तुरंत बदलना चाहिए…', PBKS VS MI मैच में एक रन को लेकर हुआ बवाल, तो अश्विन ने दी तीखी प्रतिक्रिया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button