खबर शहर , Good News: अलीगढ़ में 42 करोड़ से बनेगीं 20 सड़कें, इन सड़कों का होगा निर्माण – INA

अलीगढ़ जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में करीब 42 करोड़ की लागत से 20 नई सड़कें बनेंगी। लोक निर्माण विभाग ने शासन से धनराशि की मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग अतरौली, छर्रा, इगलास, कोल, शहर, बरौली एवं अतरौली विधान सभा क्षेत्रों में सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

प्रत्येक विधानसभा में छह-छह करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। इन प्रस्तावों में प्राथमिकता वाली सड़कों का निर्माण पहले कराया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत के साथ ही कुछ सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था जिसे मंजूर कर लिया गया है। इनमें कुछ वह सड़कें भी हैं जो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं।

इन सड़कों का होगा निर्माण

धनुआ की नगलिया से बड़ा खुर्द मार्ग की विशेष मरम्मत पर 44 लाख, अलीगढ़-राया-मथुरा मार्ग पर 47 लाख, अलीगढ़ -मथुरा मार्ग पर सहारा खुर्द मार्ग पर विशेष मरम्मत, 62.50 लाख , सासनी-इगलास मार्ग से विशनपुर तक 59.40 लाख, अलीगढ़ -राया मार्ग पर किलोमीटर 34 से विशेष मरम्मत कार्य 59.20 लाख, अलीगढ़ -राया मार्ग से इस्माइलपुर पर 42.40 लाख, सासनी-इगलास मार्ग पर विशेष मरम्मत 1.12 करोड़, हाथरस -इगलास 47.45 लाख, साधु आश्रम -पनैठी मार्ग से सिल्ला विसावन धर्मपुर मार्ग पर 126.75 करोड़, गोंडा मार्ग से दाना मार्ग व गोंडा मार्ग से सौनोठ मार्ग 55.90 लाख, गोंडा-फगोई मार्ग पर 22.70 लाख रुपये, नरौना-बरला से रामपुर मार्ग 10.75 लाख, नौरंगाबाद छावनी से चिरौलिया मार्ग 20.20 लाख, याकूतपुर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत 25.40 लाख, नानऊ-दादों मार्ग से जटपुरा मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य 30- 30 लाख, छतारी -अतराैली मार्ग से नगला गुलरिया मार्ग पर विशेष 24.90 लाख, छतारी -अतरौली मार्ग -कासगंज मार्ग पर 27.65 लाख की लागत आएगी।

जिले की सभी विधानसभाओं में सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण और मरम्मत के कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। फिलहाल छह-छह करोड़ की धनराशि वाली 20 सड़कों पर जल्द काम भी शुरू कराया जाएगा।– योगेश कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button