Sport : 5 मैच लगातार हारने के बाद क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स? समझें पूरा समीकरण #INA

Punjab Kings Playoff Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस हाईवोल्टेज मैच में पंजाब किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. जो इस सीजन PBKS की लगातार पांचवीं हार है. पंजाब की इस हार के बाद फैंस काफी नाराज हैं और अब तो फ्रेंचाइजी पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उस समीकरण के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से पंजाब की टीम अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
MI के हाथों पंजाब किंग्स को मिली हार
आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 200 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया. इस तरह जहां, मुंबई ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा.
अंक तालिका में चौथे स्थान पर पंजाब किंग्स
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम का प्रदर्शन शुरुआत में तो अच्छा रहा, लेकिन पिछले कुछ वक्त से टीम बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. पंजाब ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 मैच जीते हैं. 5 मैचों में हार का सामना किया है और एक मैच बारिश में धुला है. पंजाब के पास अभी 13 अंक हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है.
A tough outing. pic.twitter.com/vsYRWSnb2v
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 14, 2026
अब कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी पंजाब किंग्स?
IPL 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शुरुआत में तो अच्छा रहा, लेकिन पिछले पांच मैचों में मिली हार के बाद अब तो टीम का प्लेऑफ में पहुंचना भी मुश्किल हो चुका है. पंजाब को इस सीजन अभी 2 मैच खेलने हैं और हर हाल में 16 अंक तक पहुंचना ही होगा. नतीजन, अब अगर पंजाब को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो हर हाल में बचे हुए अपने दोनों ही मैचों को जीतना होगा. ताकि उसका स्कोर 17 अंक हो जाएं और वह आराम से टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर सके.
मगर, यदि यहां से पंजाब किंग्स अपने मैच हारती है, तो उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नहीं नामुमकिन हो जाएगा. जी हां, यदि बचे हुए 2 में से पंजाब एक ही मैच जीत पाती है, तो उसे दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा और उसपर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा भी काफी बढ़ जाएगा. चूंकि, अंक तालिका पर गौर करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें 16-16 अंक के साथ टॉप-2 में हैं. तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसके पास 14 अंक हैं.
पंजाब किंग्स के बचे हुए 2 मैच किनके साथ हैं?
पंजाब किंग्स को अगर अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो हर हाल में बचे हुए अपने दोनों मैच जीतने होंगे. 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पंजाब का सामना होगा. वहीं, सीजन का आखिरी लीग मैच पंजाब की टीम 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी. आरसीबी के साथ खेला जाने वाला मैच जीतना पंजाब के लिए आसान नहीं होगा, चूंकि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली ये टीम कमाल के फॉर्म में है. वहीं, LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होगा. ऐसे में पंजाब को लखनऊ के साथ खेले जाने वाले मैच में काफी सावधान रहना होगा.
ये भी पढ़ें: PBKS vs MI IPL 2026: पंजाब किंग्स को मिली लगातार 5वीं हार, तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए खेली मैच विनिंग पारी
5 मैच लगातार हारने के बाद क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स? समझें पूरा समीकरण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









