खबर शहर , UP: ढाबे पर चाय पी रहे जिस शख्स का हुआ अपहरण, पुलिस ने कराया मुक्त…करोड़ों की संपत्ति का है मालिक – INA

Table of Contents
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल से मंगलवार सुबह अपहृत हुए 60 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की और अपहृत कर ले जाने वाली गाड़ी की तलाश में जुटी हुई है। अपहृत व्यक्ति को मंगलवार देर रात पुलिस ने बरामद कर लिया।
मंगलवार सुबह थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल से ऑल्टो सवार नकाबपोश अपहरण कर ले गए थे। अपहृत सुमेर सिंह के मौसेरे भाई श्यामसिंह ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में जमीनी मामले में अपहरण करने की बात कही थी।
पुलिस अपहृत व्यक्ति की खोजबीन में लगी हुई थी। मंगलवार देर रात अपहृत व्यक्ति व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को अपहृत व्यक्ति के बयान कराने के लिए पुलिस कोर्ट में ले गई।



