UP News: हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत – INA

Hamirpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया. मौदहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों ने मौके ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. एक कार में सवार ये सभी लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए.
जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय वैगनआर कार में सवार पांच लौट बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे. जैसे ही उनकी नेशनल हाईवे-34 पर मौदहा थाना क्षेत्र के छिरका गांव के पास पहुंची, वैसे ही तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में एक दंपति सहित चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, एक महिला को कानपुर रेफर किया गया है. घटना से हाईवे पर कुछ देर के दहशत का माहौल बन गया.
सड़क हादसे में चार की मौत
ट्रैफिक की रफ्तार भी कम हो गई थी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करने के बारे में सोचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस एंबुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गई, जहां चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. साथ ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतकों के परिजन का घटना की जानकारी दे दी है.
ये भी पढ़ें: रांची पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन प्रहार’, एक ही रात में 100 से ज्यादा फरार बदमाशों को पकड़ा
बागेश्वर धाम से लौट रहे थे सभी
सभी मृतक कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी बाबा बागेश्वर के दर्शन कर खुशी-खुशी कानपुर लौट रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को हाईवे से साइड करवा कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.
हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



